रामगढ़, सितम्बर 9 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग प्रक्षेत्र की झारखंड उत्खनन परियोजना के छह नंबर जंगल में जमा कर रखा हुआ 99 टन अवैध कोयला को सुरक्षा विभाग ने जब्त किया है। वहीं बुधवार को सीसीएल प्रबंधन ने एक अवैध कोयला मुहाने को डोजरिंग कर बंद किया है। इस संबंध में परियोजना के पीओ एमके सिंह ने बताया कि रात के अंधेरे में कुछ कोयला चोर अवैध कोयला खनन कर रहे थे। जिसकी सूचना मिलने पर एरिया गश्ती दल और सीआईएसएफ के सहयोग से अवैध कोयला मुहाने की डोजरिंग कर बंद किया गया है। वहीं जंगल में जमा कर रखा हुआ अवैध कोयला को जब्त किया गया है। मौके पर मैनेजर बिजय कुमार सिंह, एरिया गश्ती दल में शामिल सुरक्षा प्रभारी डॉ आरके बिमल, सुनिल नायक, परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव, सुरक्षा अधिकारी जगनारायण राम सहित होम गार्ड के कई जवान उपस्थित थे...