बोकारो, जुलाई 1 -- भामसं से संबद्ध सीसीएल कोलियरी कर्मचारी संघ खासमहल-कोनार शाखा कमेटी की बैठक यूनियन के शाखा कार्यालय में की गई। अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सुभाष कहार ने की। यूनियन के क्षेत्रीय अध्यक्ष पद से दिलीप मरीक को बिना किसी पूर्व सूचना के पदमुक्त किए जाने पर गहरा रोष जताया गया। वक्ताओं ने कहा कि यूनियन की गलत नीतियों के कारण संगठन के पुराने, समर्पित एवं निष्ठावान कार्यकर्ता और पदाधिकारी स्वयं को उपेक्षित एवं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। कहा कि दिलीप मरीक पिछले चार दशकों से संगठन के समर्पित कार्यकर्ता और पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं देते रहे हैं। बैठक के बाद शाखा के 40 पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने यूनियन के वरीय नेतृत्व के नाम पत्र जारी कर संगठन से इस्तीफा देने की घोषणा की। यह भी पढ़ें- जेबीसीसीआई-12 को लेकर कोयला मजदूरों ने किया प्रद...