बोकारो, फरवरी 4 -- जरीडीह बाजार। भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध सीसीएल सीकेएस खासमहल शाखा कमेटी के द्वारा शाखा कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित कर एकेके ओसीपी परियोजना से डंपर ऑपरेटर के पद से सेवानिवृत हुए तथा यूनियन के बीएंडके क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप मरीक को सम्मानित कर विदाई दी गई। खान प्रबंधक सुमेधानंदन, अधिकारी राजीव रंजन, संजय सिंह व डीपी मौर्या सहित यूनियन के शाखा सचिव संजय यादव एवं अध्यक्ष सुभाष राम ने सहित सहकर्मियों ने शाल ओढ़ाया तथा उपहार दिया। वक्ताओं ने कहा कि मरीक ने अपने 37 वर्षों के कार्यकाल में ईमानदारीपूर्वक जहां अपने दायित्वों का निर्वहन किया वहीं यूनियन के लिए भी समर्पित रहे और संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई। शेखर बघेला, विनोद प्रमाणिक, भरोसा प्रसाद, महेश हजाम, कमरुद्दीन, बीके झा, आनंद आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.