हजारीबाग, दिसम्बर 25 -- चरही, प्रतिनिधि प्रखंड के झामुमो केंद्रीय सदस्य सह जेसेमयू नेता रामकिशोर मुर्मू ने सीसीएल हजारीबाग एरिया महाप्रबंधक से परियोजना के सभी विस्थापित - प्रभावित परिवारों के वृद्ध व्यक्तियों को जल्द सीएसआर मद से ठंड में कंबल उपलब्ध करवाया जाने कि मांग की है। रामकिशोर मुर्मू ने बताया कि सीसीएल एरिया में कंबल आने पर सम्बन्धित पंचायतों के मुखिया को उपलब्ध करा दिया जाता है। अब मुखिया ने पूरे पंचायत के लोगों को देखना पड़ता है। ऐसे में परियोजना के विस्थापित प्रभावित परिवार के लोग कंबल से भी वंचित रह जाते हैं। इस बार विस्थापित परिवारों को भी कंबल मिलनी ही चाहिए। ताकि सीसीएल प्रबंधन और रैयतों के बीच एक अच्छा समन्वय स्थापित हो सके।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...