रामगढ़, जून 27 -- सिरका, प्रतिनिधि। रामगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सीसीएल सिरका परियोजना के सीएचपी में स्थित कांटा घर मे शनिवार की अहले सुबह दो अज्ञात नकाबपोश अपराधकर्मियों ने सिरका चेक पोस्ट में दो राउंड फायरिंग की। इससे कोई हताहत नहीं हुआ है। लेकिन एक सुरक्षाकर्मी बाल-बाल बच गया। घटना की सूचना पाकर रामगढ़ डीएसपी अकरम रजा और थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रामगढ़ पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के रेस्ट हाउस में पुलिस ने घटना को लेकर सुरक्षा कर्मी, सुरक्षा प्रभारी सहित कई लोगों से पूछताछ की। साथ ही महाप्रबंधक कार्यालय में पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के फुटेज को भी खंगाला। इसे लेकर सिरका परियोजना के सुरक्षा प्रभारी रोपना साहू के लिखित शिकायत...