बोकारो, जून 6 -- राजा बंगला स्थित सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड परिसर में सीसीएल एवं सीआईएसएफ के अधिकारियों की उपस्थिति में पौधरोपण का आयोजन किया गया। सीसीएल के मनोज पाठक (जीएम/ऑपरेशन) एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने भाग लिया। पौधरोपण अभियान के तहत जामुन व आम सहित अन्य कई फलदार पौधे लगाए गए। इस अवसर पर लगाए गए पौधों के नियमित संरक्षण एवं देखभाल पर भी विशेष बल दिया गया, ताकि पर्यावरण संरक्षण के इस प्रयास को सफल बनाया जा सके। इसके उपरांत सीआईएसएफ डॉग स्क्वॉड द्वारा विशेष प्रदर्शन (शो) का आयोजन किया गया। डॉग स्क्वॉड के प्रदर्शन को सीसीएल के अधिकारियों ने सराहा तथा जवानों के प्रशिक्षण एवं दक्षता की प्रशंसा की। यह भी पढ़ें- हरियाली का पोषण, भविष्य की सुरक्षा : टाटा स्टील ने जमशेदपुर में अब जलवायु के लिए अभियान का नेतृत्व किया सफल बना...