बोकारो, अगस्त 14 -- सीसीएल मुख्यालय रांची में गुरुवार को प्रबंधन के साथ वेलफेयर बोर्ड सदस्यों की बैठक की गई। सीसीएल के सभी प्रक्षेत्र के बोर्ड सदस्य एवं मुख्यालय के शीर्ष अधिकारी उपस्थित रहे। प्रबंधन के समक्ष भामसं से संबद्ध सीसीएल सीकेएस के केंद्रीय संगठन मंत्री सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य रामेश्वर कुमार मंडल ने कथारा प्रक्षेत्र के कर्मचारियों की कई मांगों को रखा एवं पहल कराने का आग्रह किया। उन्होंने दो प्रतिशत पेंशन राशि कटौती किये गये कर्मचारियों को, जो पेंशन के हकदार नहीं हैं, उन्हें सूद सहित राशि वापस करने, क्षेत्र के अंतर्गत कथारा वाशरी एवं स्वांग वाशरी में कार्यरत कर्मचारियों को वेजबोर्ड समझौता दस का बकाया ओटी एरियर अविलंब भुगतान करने, क्षेत्र में डॉक्टरों, सिविल अभियंताओं एवं कार्मिक प्रबंधकों की कमी को तत्काल दूर करने, क्षेत्र में चल ...