सीसीएल रजरप्पा व वन विभाग ने 100 टन कोयला जब्त किया
रामगढ़, मई 23 -- रजरप्पा, निज प्रतिनिधि। सीसीएल रजरप्पा व वन विभाग की संयुक्त करवाई में शुक्रवात को भूचूंगडीह गांव में एक अवैध कोयला भंडार से 100 टन कोयला जब्त किया गया। कोयले के अवैध भंडारण की जानकारी वन विभाग को दी गई। इसके तहत रजरप्पा सुरक्षा विभाग तथा वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मियों की उपस्थिति में सीसीएल द्वारा उपलब्ध कराए गए जेसीबी, हाइवा, टिपर से कोयला उठाने का कार्य शुरू हुआ। बाद में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भी इस कार्य में सहयोग करते हुए ट्रेक्टर उपलब्ध करया और कोयला जब्त करके रजरप्पा परियोजना को सौंप दिया गया। कोयला उठाने के बाद अवैध भंडार क्षेत्र के रास्ते में ट्रेंच कटिंग किया गया। अभियान में सीसीएल सुरक्षा अधिकारी आशीष झा, वन विभाग के फॉरेस्टर यशवंत कुमार के अलावे सीसीएल सुरक्षाकर्मी रामचंद्र मांझी, अरुण कुमार राणा, नरेन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.