सीसीएल में श्रम संहिता पर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुरू
रांची, जून 26 -- रांची, वरीय संवाददाता। सीसीएल में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा चार नव-प्रवर्तित श्रम संहिताओं एवं उनके अंतर्गत बनाए गए नियमों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण सह-जागरुकता कार्यक्रम का शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने कहा कि भारत सरकार द्वारा श्रम संहिताओं को लागू किया गया है और कार्यस्थलों पर इनके प्रभावी अनुपालन के लिए सभी की सक्रिय भागीदारी एवं सकारात्मक सहयोग आवश्यक है। निदेशक (तकनीकी/संचालन) चंद्र शेखर तिवारी ने कहा कि नई चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने एवं श्रम संहिताओं के सुचारू क्रियान्वयन के लिए सभी हितधारकों का अपडेट रहना आवश्यक है। डॉ. ओंकार शर्मा द्वारा श्रम संहिताओं के विभिन्न प्रावधानों, अनुपालन आवश्यकताओं एवं उनके व्यावहारिक क्रियान्वयन से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत जानकारी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.