रांची, जुलाई 14 -- रांची। सीसीएल मुख्यालय में आयोजित दो दिनी शतरंज व कैरम प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। शतरंज में राजकुमार सिंह, एके चौधरी, अंकित सिंह चौहान, रोहित व रामजी उरांव शीर्ष 5 में रहे। कैरम में एकल मुकाबले के विजेता शशिभूषण मंडल व उपविजेता संदीप कुमार रहे। युगल स्पर्धा के विजेता जुनेद अख्तर-मनोहर करमाली व उपविजेता मानस तालापत्रा-प्रभात दयाल रहे। कल्याण विभाग के महाप्रबंधक संजय ठाकुर ने पुरस्कार बांटें। 11 मेधावी खिलाड़ियों ने आगामी अंतर क्षेत्रीय शतरंज एवं कैरम प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया। यह भी पढ़ें- शतरंज-कैरम प्रतियोगिता शुरू, प्रतिभागियों ने दिखाया कौशल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...