रांची, अगस्त 20 -- रांची। सीसीएल मुख्यालय में गुरुवार को सतर्कता जागरुकता अभियान के तहत बैठक आयोजित हुई। सीएमडी निलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि सतर्कता हर कर्मचारी की सामूहिक जिम्मेदारी है और पारदर्शिता से ही संस्थान मजबूत बनता है। उन्होंने पिछले वर्ष रक्तदान जैसी गतिविधियों की सराहना की। मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि इस बार अभियान लंबित मामलों के निपटारे, डिजिटल पहल और क्षमता निर्माण जैसे पांच बिंदुओं पर केंद्रित है। बैठक में निदेशक (वित्त) पवन मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र, निदेशक (तकनीकी/संचालन) सीएस तिवारी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...