बोकारो, जून 2 -- सीसीएल भूमिगत खदान में कोयला जलने एवं भवन ध्वस्त होने जैसी संभावनाओ को लेकर वास्तविक परिस्थिति पर आधारित सीआईएसएफ ने मॉक ड्रिल किया। सीआईएसएफ के साथ-साथ विभिन्न एजेंसियो एवं विभागों सहित आपदा प्रबंधन की भागीदारी रही। बचाव एवं राहत कार्य से संबंधित जानकारी दी गई।

मॉक ड्रिल का आयोजन सोमवार को बीएंडके प्रक्षेत्र अंतर्गत पुराना लेखा कार्यालय, बारीग्राम, तीन नंबर पहाड़ी, हिलटॉप कॉलोनी एवं गांधीनगर के समीप स्थित क्षेत्र में सीआईएसएफ इकाई सीसीएल करगली द्वारा "भूमिगत कोयला जलने के कारण भवन ध्वस्त होने" जैसी वास्तविक परिस्थितियों पर आधारित संयुक्त मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।

प्रतिभागियों की जानकारी अतिरिक्त जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरमो के डॉ कुमार मिलन एवं उनकी टीम, जिला खनन पदाधिकारी ...