बोकारो, जुलाई 1 -- सीसीएल बीएंडके प्रक्षेत्र के करगली ऑफिसर्स क्लब में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न परियोजनाओं से सेवानिवृत्त 8 कामगारों को अधिकारियों व यूनियन प्रतिनिधियों ने प्रतीक सम्मान के साथ शॉल ओढ़ाकर विदाई दी। मुख्य अतिथि एसओ माइनिंग केएस गैवाल ने कहा कि सेवानिवृत्ति एक व्यवहारिक प्रक्रिया है, जिससे हर किसी को एक दिन गुजरना पड़ता है। कामगारों की मेहनत के बल पर ही आज कोल इंडिया इस मुकाम तक पहुंचा है। कोल इंडिया परिवार हमेशा अपने मजदूरों के साथ खड़ा रहा है। कामगारों को सेवानिवृत्ति के बाद अपने भविष्य के लिए सुरक्षित धनराशि रखनी चाहिए। भू-राजस्व पदाधिकारी शंकर झा, विनय रंजन टुडू, कार्मिक प्रबंधक पीएन सिंह सहित यूनियन प्रतिनिधि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- बीसीसीएल से 162 कर्मी हुए सेवानिवृत्त

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...