गिरडीह, मई 26 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। सीसीएल बनियाडीह क्षेत्र में भीषण गर्मी के बीच जलसंकट गहरा गया है। बनियाडीह, गांधीनगर, प्रेमनगर, राजनगर सहित आसपास की करीब पांच हजार की आबादी पानी के लिए तरस रही है। इलाके में दो-तीन दिनों में महज 15-20 मिनट ही जलापूर्ति हो पा रही है, जिससे लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। यह भी पढ़ें- पानी के लिए भटक रहे आभा रतनपुर के ग्रामीणजलापूर्ति की समस्या स्थानीय लोगों ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या के कारण जोकटियाबाद पंप हाउस से नियमित जलापूर्ति नहीं हो पा रही है। वोल्टेज कम होने से मोटर सही से नहीं चल पाते है। हालात यह हैं कि तीन-चार दिन में एक बार कुछ मिनट के लिए नलों में पानी आता है और वह भी बेहद कम प्रेशर के साथ। इधर, जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई नल जल योजना भी पूरी तरह फेल साबित हुई है। योजना के त...