रामगढ़, मार्च 9 -- सीसीएल प्रबंधन ने अवैध बिजली कनेक्शन काटा केदला, निज प्रतिनिधि।सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना प्रबंधन ने अवैध बिजली कनेक्शन को काटा। इस संबंध में परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव ने बताया कि परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय के आदेश पर यह कार्रवाई किया गया है। कुछ लोग तीन नंबर कांटा घर और परियोजना के चेकपोस्ट के पास बिजली का कनेक्शन लेकर रात्री में कोयला का अवैध खनन कर रहे थे। जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में लगभग 600 मीटर तार जब्त किया गया है। मौके पर एरिया से आए हासिम अंसारी, महेश्वर तुरी, फोरमैन इंचार्य जलेश्वर मिस्त्री और होम गार्ड के जवान शामिल थे।फोटो केदला 02- झारखंड परियोजना में बिजली का अवैध कनेक्शन काटते सुरक्षाकर्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...