रामगढ़, मार्च 17 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग कोयला क्षेत्र के झारखंड उत्खनन परियोजना प्रबंधन ने मंगलवार को अवैध बिजली कनेक्शन को काटा। इस संबंध में परियोजना के सुरक्षा प्रभारी ईश्वरी उरांव ने बताया कि परियोजना पदाधिकारी एमके पांडेय के आदेश पर यह कार्रवाई किया गया है। कुछ लोग लइयो मुंगेरिया ढौड़ा और परियोजना के मैगजीन घर के पास से बिजली का कनेक्शन लेकर रात्री में कोयला का अवैध खनन कर रहे थे। जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में लगभग 700 मीटर तार जब्त किया गया है। वहीं अवैध खनन स्थल को डोजरिंग करने के लिए वेस्ट बोकारो ओपी के सअनि राजेश राय के उपस्थिति में रास्ता बनाया गया। आने वाले दिनों में परियोजना क्षेत्र में चलने वोल अवैध खदानों को चिन्हित कर डोजरिंग की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में हजारीबाग एरिया से आए सुरक्ष...