रामगढ़, मार्च 13 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल तोपा परियोजना से पिंडरा कोलियरी को जाने वाली बिजली तार गुरुवार की रात में चोरों ने चुरा लिया। इससे पिंडरा कोलियरी में बीती रात से ही बिजली आपूर्त पूरी तरह ठप रहने से आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में जलापूर्ति बंद पड़ी है। कुजू नया मोड़ और डटमा मोड़ के पास वन भूमि के पास डेरा जमाए कबाड़ी दुकानों से क्षेत्र में लोहा, प्लास्टिक और अन्य कीमती चीजों की चोरी धड़ल्ले से हो रही है। आए दिन कोलियरी क्षेत्र से लेकर आवासीय कॉलोनी क्षेत्र में कबाड़ी दुकानों तक समान पहुंचाने वाले लोग अहले सुबह से देर रात तक जमे रहकर चोरी की घटना को अंजाम देने में जुटे हैं। पिंडरा कोलियरी में ले दफा हुई चोरी की घटना के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाए जाने के कारण ऐसे तत्वों का मनोबल बढ़ा हुआ है। क्षेत्र में लोहा, सीसीएल का डीजल, केब...