बोकारो, जुलाई 25 -- सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र अंतर्गत चपरी रेस्ट हाउस में शनिवार को एरिया कंसल्टेटिव कमेटी यानी की एसीसी की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता एरिया के महाप्रबंधक राजीव कुमार सिंह ने की। कोयला उत्पादन एवं डिस्पैच की प्रगति, सुरक्षा मानकों के पालन, कर्मचारी कल्याण सुविधाओं, सीएसआर गतिविधियों तथा एरिया के विभिन्न परिचालन संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। कॉलोनियों में स्वच्छता का घोर अभाव है। अधिकांश कॉलोनियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है। जिससे मजदूर व उसके परिवारों को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। प्रबंधन और एसीसी सदस्यों ने विभिन्न विषयों पर सुझाव साझा किए तथा कार्यों में बेहतर समन्वय के लिए विचार-विमर्श किया। एरिया महाप्रबंधक ने कहा कि उत्पादन लक्ष्य हासिल करने के साथ-साथ सुरक्षा नियमों का शत-प्रतिशत पालन और कर्मचारियों के...