रामगढ़, सितम्बर 3 -- कुजू, निज प्रतिनिधि। सीसीएल डीटी पीएंडपी अनूप हंजूरा ने गुरुवार को सीसीएल कुजू क्षेत्र के विभिन्न कोयला परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले कुजू क्षेत्र अंतर्गत करमा परियोजना गए। यहां उनका स्वागत कुजू क्षेत्र के जीएम राजीव कुमार सिन्हा व करमा पीओ रामेश्वर मुंडा ने किया। इस दौरान डीटी पीएंडपी ने खान क्षेत्र का व्यू प्वाइंट से करमा परियोजना ओपन कास्ट कोयला खान का जायजा लिया। साथ ही वर्षाकाल के बाबजूद कोयला खनन की संभावनाओं को भी देखा। इस क्रम में उन्होंने खान के मैप को देखा। साथ ही कोयला उत्पादन, डिस्पैच के साथ ही खान के विस्तार को लेकर वहां मौजूद अधिकारियों से मंत्रणा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बाद में वे सारूबेड़ा परियोजना गए। यहां पीओ अभिमन्यु सिंह से खान के बारे में जानकारी ली। वहीं खनन ...