बोकारो, जून 23 -- बेरमो, प्रतिनिधि। सीसीएल गोविंदपुर खुली खदान में आउटसोर्सिंग कंपनी बीकेटी के खिलाफ सोमवार को मजदूरों का सब्र टूट गया है। 2 महीने का पूरा वेतन न मिलने से परेशान ड्राइवरों और मजदूरों ने 3 दिन से खदान का काम बंद कर दिया है। डंपर खड़े हैं, उत्पादन ठप है। मजदूरों ने चेतावनी दी है अगर कंपनी प्रबंधक बातचीत के लिए नहीं बैठा तो आंदोलन और उग्र होगा। आंदोलन कर रहे मजदूरों ने बताया कि कंपनी केंद्र सरकार द्वारा तय न्यूनतम मजदूरी भी नहीं दे रही। कुछ मजदूरों को पहचान पत्र मिला है, पर ज्यादातर को अब तक आईडी कार्ड नहीं दिया गया। सबसे ज्यादा आक्रोश उस शर्त को लेकर है जो स्वघोषणा पत्र में लिखवाई जा रही है। मजदूरों के मुताबिक उसमें लिखा है अगर मजदूर अपने हक के लिए आवाज उठाएगा, आंदोलन करेगा तो उसे काम से हटा दिया जाएगा। ड्राइवर नवीन कुमार मह...