रामगढ़, जून 30 -- सिरका, प्रतिनिधि। 12 वें वेतन समझौते को लेकर अब तक कमेटी के गठन नहीं किए जाने के विरोध में सीसीएल कोलयरी कर्मचारी संघ नेमंगलवार को अरगड्डा महाप्रबंधक कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी की। साथ ही शीघ्र कमेटी गठित कर 12वें वेतन समझौते की प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। प्रदर्शन स्थल पर विकास सोरेन के संचालन में सभा हुई। कर्मचारी संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष विशाल कुमार, मदन कुमार, मधुसूदन सिंह, संजय सिंह ने अपनी-अपनी बातें रखी। वक्ताओं ने कहा कि वेतन समझौते में हो रही देरी से कोयला उद्योग के कर्मचारियों में असंतोष है। प्रदर्शन में रंधीर कुमार सिंह, रामसेवक सिंह, सुनील कुमार, सूरजचंद्र गोस्वामी, महेंद्र सिंह, कल्याण कुमार, रामसकल, प्रमोद कुमार, उदय प्रसाद, सिकंदर, गीता, संजू, दुखनी, बबली, सुनीता, धन...