रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में सीसीएल दरभंगा हाउस में पदस्थापित मैनेजर 36 साल के देवब्रत घोष ने रविवार को देर शाम फंदे पर झूलकर कथित तौर पर जीवन लीला समाप्त कर ली। वे गोंदा थाना क्षेत्र के कांके रोड में चांदनी चौक के पास रश्मि रथी अपार्टमेंट में फ्लैट संख्या बी-छह वसुंधरा में रहते थे। उनके परिवार में पत्नी व एक बच्चा है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने प्रबंधक के शव को अपने कब्जे में लेकर रिम्स भेजा। रिम्स में सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। बताया गया कि रविवार की शाम में पारिवारिक कारणों से वह तनाव में थे। किसी मसले को लेकर दंपति के बीच बकझक हुई थी। इसके बाद उन्होंने स्वयं को फ्लैट के एक कमरे में बंद कर लिया व पंखा से फंदा तैयार कर झूल गए। काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकलने ...