रामगढ़, मार्च 15 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। पंचायत बचाओ अभियान के तहत शनिवार को सौंदा डी स्थित पंचायत भवन में स्थानीय ग्रामीणों की एक बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुखिया उपेंद्र शर्मा और संचालन डब्लू पांडेय ने किया। इसमें मुख्य रूप से जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति उपस्थित थे। बैठक में ग्रामीणों ने सीसीएल की ओर से शुक्रवार को पंचायत क्षेत्र में नोटिस बांटने की प्रक्रिया पर कड़ा आक्रोश जताते हुए इसे एक स्वर में खारिज कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि सौंदा डी केवल एक कोलियरी नहीं, बल्कि एक पूरी पंचायत है, जहां वर्षों से बड़ी आबादी निवास करती आ रही है। ऐसे में लोगों को बेघर कर उनके रोजी-रोजगार से बेदखल करने की साजिश को वे किसी भी हाल में सफल नहीं होने देंगे। ग्रामीणों ने साफ कहा कि सीसीएल प्रबंधन यदि क्षेत्र को उजाड़ना चाहता है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.