रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, एक प्रतिनिधि। गैस किल्लत के बीच सीसीएल केंद्रीय अस्पताल नईसराय को बड़ी राहत मिली है। कमर्शियल गैस की आपूति बहाल हो चुका है। एक दिन पूर्व ही आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने सीसीएल अस्पताल में गैस किल्लत का मामला प्रमुखता से उठाया था। साथ ही इससे मरीजों के प्रभावित होने वाले भोजन संबंधित समस्या का जिक्र किया। कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति में आई बाधा के बीच सरकार के अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों को 100 प्रतिशत गैस उपलब्ध कराने के निर्देश जारी किया। जिले के अस्पतालों को बड़ी राहत मिली है। इस निर्णय का असर अब जमीनी स्तर पर भी दिखने लगा है। शहर के नईसराय स्थित सीसीएल अस्पताल में शनिवार को 15 कमर्शियल गैस सिलेंडर की आपूर्ति कर दी गई। जिससे वहां की भोजन व्यवस्था को मजबूती मिली है। इसके साथ ही सदर अस्पताल म...