बोकारो, अप्रैल 21 -- गोमिया। सीसीएल की जमीन पर अवैध कब्जा और बिक्री का मामला एक बार फिर सामने आया है। कथारा प्रक्षेत्र अंतर्गत स्वांग के हज़ारी मोड़ के पास जमीन की अवैध बिक्री और कब्जे की सूचना मिलने पर सीसीएल सुरक्षा विभाग की टीम मौके पर पहुंची। सुरक्षा अधिकारी और गार्डों ने चल रहे निर्माण कार्य को तत्काल रोकते हुए उसे ध्वस्त कर दिया, जिससे फिलहाल काम बंद हो गया है। हालांकि, कार्रवाई के बावजूद जमीन माफिया सक्रिय हैं। दूसरी जगह पर जमीन की साफ-सफाई कर उसे बिक्री के लिए तैयार किए जाने की सूचना मिल रही है। बताया जाता है कि यह पूरी जमीन सीसीएल द्वारा अधिग्रहित है, लेकिन दलालों के जरिए गलत तरीके से इसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। यह भी पढ़ें- कोयला-मिट्टी खनन से पर्यावरण पर गंभीर खतरा स्थानीय व्यक्तियों का कहना है कि सीसीएल की अधिकांश जमीनों पर अ...