चतरा, अप्रैल 11 -- टंडवा, निज प्रतिनिधि। अर्पिता महिला मंडल के मार्गदर्शन में मगध संघमित्रा क्षेत्र मे तपती गर्मी को देखते हुए नव सृजित प्राथमिक देवलगडा स्कूल को दो कमरों के लिए दो पंखा, ट्यूबलाइट एवं छह बल्ब और 25 बच्चों के बीच स्कूल बैग पेंसिल बैग किट एवं नाश्ता तथा फलों का वितरण किया गया। साथ ही स्कूल में कार्यरत एकमात्र शिक्षिका को छाता दिये गये। वहीं अर्पिता महिला मंडल की अध्यक्षा श्वेता कुमारी ने स्कूली बच्चों को साफ कपड़े पहनने एवं आस-पास साफ सफाई रखने का आग्रह किया। इस मौके पर श्वेता कुमारी, प्रवीला सिन्हा, पम्मी कुमारी, निशा सिन्हा, रीना कुमारी, दीप्ति चटोराज समेत अन्य महिला सदस्य शामिल थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...