बोकारो, मई 5 -- कथारा, प्रतिनिधि। क्षेत्रीय सलाहकार समिति सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र के सदस्यों की बैठक अतिथि गृहशाला कथारा में हुई। ज्वलंत समस्याओं पर चर्चा की गई। यहां इस बात पर रोष प्रकट किया गया कि क्षेत्रीय व परियोजना स्तर की समिति की नियमित बैठक नहीं की जा रही है। वेलफेयर और हाउसिंग की नियमित बैठक नहीं होने से बहुत से मामले लंबित पड़े हुए हैं। क्षेत्र में अस्पताल में चिकित्सकों की कमी की वजह से अजीबों गरीब नजारा देखने को मिल रहा है। दवा की कमी और मेडिकल बिल में संबंधित पदाधिकारियों का हस्ताक्षर नहीं होने से कामगार परेशान हो रहे हैं। वही यह निर्णय भी हुआ कि क्षेत्रीय सलाहकार समिति के सदस्य क्षेत्र के महाप्रबंधक, सीसीएल के सीएमडी व डीपी से मिलकर वर्तमान में कथारा का जो परिदृश्य है, इसपर विस्तृत रूप से चर्चा करके मामले का समाधान का प्रयास ...