बोकारो, अप्रैल 23 -- करगली। सीसीएल ढोरी प्रक्षेत्र के एएडीओसीएम यानी अमलो परियोजना में बुधवार को प्रबंधन व जनता मजदूर संघ के साथ परियोजना कार्यालय में वार्ता की गई। बीते 18 अप्रैल को 25 कर्मचारियों का टेबल ट्रांसफर पर विशेष चर्चा की गई। संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पाण्डेय व सचिव विकाश सिंह ने कहा की इस टेबल ट्रांसफर में बहुत ही अनियमितता है। ऐसे में प्रक्षेत्र का चक्का जाम किया जायेगा। कहा कि ट्रांसफर वैसे कर्मचारियों का भी किया गया जो इसी वर्ष सेवानिवृत्त करने वाले हैं। इतना हीं नहीं जिनका कार्यकाल तीन वर्ष एक जगह पर पूरा नहीं होने पर भी ट्रांसफर कर दिया गया है जबकि कई कर्मचारी 5-7 सालों से एक ही जगह जमे हुए हैं, उनका ट्रांसफर नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- जारंगडीह प्रबंधन से भामसं नई शाखा की बैठक कार्मिक प्रबंधक अभिषेक सिन्हा ने कहा ...