सहारनपुर, अक्टूबर 7 -- सहारनपुर। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के तहत मंगलवार को रेलवे स्टेशनों पर स्वच्छता और खाद्य सामग्री की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में सीसीएम (नॉन फेयर रेवेन्यू) रमानाथ झा मंगलवार सुबह शताब्दी एक्सप्रेस से सहारनपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने स्टेशन परिसर का निरीक्षण कर यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। सीसीएम ने स्टेशन की स्वच्छता व्यवस्था, खाद्य इकाइयों, वाटर प्वाइंट और शौचालयों का निरीक्षण किया। खाद्य इकाइयों में खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, साफ-सफाई और निर्धारित मानकों की स्थिति देखी। उन्होंने यात्रियों के लिए उपलब्ध पेयजल व्यवस्था और वाटर प्वाइंट की स्वच्छता भी परखी। इस दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का भी निरीक्षण किया। उन्होंने...