संभल, अप्रैल 21 -- भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर फसलों की उत्पादकता के सटीक आकलन के लिए सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से कराए जा रहे क्रॉप कटिंग प्रयोगों में जनपद सम्भल ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। रबी मौसम 2025-26 के अंतर्गत जनपद में कुल 4312 क्रॉप कटिंग प्रयोग निर्धारित किए गए थे। इनमें गेहूं के 2680, सरसों के 1040 तथा आलू के 592 प्रयोग शामिल थे। प्रशासन की प्रभावी मॉनिटरिंग और राजस्व विभाग के कर्मचारियों के समर्पित प्रयासों के चलते 20 अप्रैल 2026 तक सभी प्रयोग सीसीई एग्री ऐप के माध्यम से शत-प्रतिशत पूर्ण कर लिए गए। इस तकनीकी प्रक्रिया से न केवल आंकड़ों की शुद्धता और पारदर्शिता सुनिश्चित हुई है, बल्कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को मिलने वाली क्षतिपूर्ति का निर्धारण भी ...