प्रयागराज, अगस्त 3 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। सौर ऊर्जा के क्षेत्र में भारत के वैज्ञानिकों ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। वैज्ञानिकों ने ऐसा नया सोलर सेल डिजाइन तैयार किया है, जिसमें जहरीले सीसे की जगह टिन का इस्तेमाल किया गया है। इससे सोलर सेल को स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए अधिक सुरक्षित बनाने की दिशा में उम्मीद जगी है। कंप्यूटर सिमुलेशन में इस टिन आधारित सोलर सेल की दक्षता 25.79 प्रतिशत तक मिली है। वहीं, इसे सिलिकॉन सोलर सेल के साथ जोड़ने पर दक्षता 37.21 प्रतिशत तक पहुंच गई। यह शोध यूइंग क्रिश्चियन कॉलेज (ईसीसी) डॉ. प्रेम प्रकाश सिंह और डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के डॉ. विनीत कुमार सिंह की टीम ने किया है। शोध को यूनाइटेड किंगडम से प्रकाशित होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्यू-1 जर्नल के हालिया अंक में प्रकाशित हुआ है।

शोध प्रक...