बांका, मार्च 2 -- रजौन(बांका)। निज संवाददाता : राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर पटना के ज्ञान भवन में आयोजित सम्मान समारोह में रजौन प्रखंड के कठौन गांव निवासी कुमार दिव्यांश शेखर को बांका जिला के टॉपर विज्ञान छात्र के रूप में सम्मानित किया गया है। कुमार दिव्यांश रजौन प्रखंड के कठौन गांव निवासी निरंजन यादव के पुत्र है, इनकी माता रजौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एएनएम के पद पर पदस्थापित है। पिता निरंजन मेडिकल स्टोर चलाते है। कुमार दिव्यांश ने सीवी रमन टेलेंट सर्च टेस्ट में बांका जिला में प्रथम स्थान प्राप्त कर बांका जिला का नाम रौशन किया है। दिव्यांश को पटना के ज्ञान भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बिहार सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने एक सम्मान समारोह आयोजित कर उन्हें मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। इस सम्मान से ...