रांची, मार्च 6 -- रांची/भुवनेश्वर। सीवी रमन ग्लोबल यूनिवर्सिटी में छात्राओं के लिए नेशनल वेल्डिंग लीग शुरू किया गया। उद्घाटन 6 मार्च को वर्ल्ड स्किल सेंटर की सीईओ रश्मि रंजन महापात्रा ने किया। उन्होंने स्किल डेवलपमेंट और इंडस्ट्री-एकेडेमिया कोलेबोरेशन को बढ़ावा देने में यूनिवर्सिटी की पहल की तारीफ की। यूनिवर्सिटी के फाउंडर अध्यक्ष संजीव कुमार राउत ने कहा कि नेशनल वेल्डिंग लीग 2019 में शुरू किया गया था। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वेल्डिंग एक उभरता हुआ, मॉडर्न और टेक्नोलॉजी से चलने वाला प्रोफेशन है। मौके पर वाइस प्रेसिडेंट शैलजा राउत, वाइस चांसलर प्रो बंशीधर माझी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...