बस्ती, मार्च 11 -- बस्ती, निज संवाददाता। कुक्कुट विकास निधि 2022 योजना में बस्ती जनपद काफी पिछड़ा हुआ है। उच्चाधिकारियों के निर्देश बाद भी योजना के लिए एक भी आवेदन नहीं हुए। इसके साथ ही पशुपालन विभाग की तरफ से गोशालाओं में सीसीटीवी संबंधी समुचित व्यवस्था नहीं की गई। इस पर सीडीओ ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा है। सीडीओ सार्थक अग्रवाल ने सीवीओ से मांगे स्पष्टीकरण में कहा कि समीक्षा बैठक के दौरान निर्देशित किया गया था कि कुक्कुट विकास निधि 2022 योजना में एक सप्ताह में आवेदन कराया जाए। निर्देश के बावजूद कुक्कुट विकास निधि 2022 योजना के तहत कोई भी आवेदन नहीं हुआ। इतना ही नहीं इस मामले में सीवीओ ने पहले भ्रामक सूचना दी है।सीडीओ ने कहा पहले दी गई सूचना के अनुसार सीवीओ ने बताया था कि सभी गोशालाओं में सीसीटीवी कैमरा लग गया है। पशु...