पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पीलीभीत। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रवीण कुमार त्यागी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से गौशाला में संरक्षित गोवंश निरीक्षण की रिपोर्ट तालाब की है। बीडीओ को गौशाला निरीक्षण कर व्यवस्था सत्यापन करने को कहा गया। उन्होंने बताया कि सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों से निरीक्षण रिपोर्ट मांगी गई है। गर्मी के मौसम में गौशाला में साफ सफाई, हरा चारा, पानी की व्यवस्था सुचारू रूप से रखी जानी चाहिए। इसमें किसी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...