सीवान, अप्रैल 3 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। स्थानीय रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए रेलवे एक ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचालन करेगी। यह ट्रेन ग्रीष्मकाल के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त सुविधा को देखते हुए संचालित की जाएगी। ट्रेन नंबर 05633 नारंगी से गोरखपुर व ट्रेन नंबर 05634 गोरखपुर से नारंगी का संचालन वाया देवरिया सदर, सीवान, छपरा किया जाएगा। ग्रीष्मकालीन साप्ताहिक विशेष ट्रेन का संचलन नारंगी से 2 अप्रैल से 28 मई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को व गोरखपुर से 3 अप्रैल से 29 मई तक प्रत्येक शुक्रवार को 9 फेरों के लिए किया जायेगा। इस ट्रेन के संचालन से सीवान जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि इस गाड़ी में वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी का 1, वातानुकूलित तृतीय श्रेण...