सीवान, जून 24 -- भगवानपुर हाट, एसं। बिहार भाजपा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रमोद सीग्रीवाल ने भारत सरकार के रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र भेजकर सीवान रेलवे स्टेशन से पटना रेलवे स्टेशन तक एकमा, दाउदपुर, छपरा, पाटलिपुत्र होते हुए तथा दूसरी ट्रेन सीवान से दारौंदा, महाराजगंज, बसंतपुर, मशरक होते हुए पाटलिपुत्र, पटना होते हुए राजेन्द्र नगर तक ऑफिस समय पर चलाने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में कहा है कि सीवान से छपरा था छपरा से पटना रोज आने जाने वाले कर्मियों, छात्रों, व्यवसायियों, मरीजों को भारी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि क्षेत्र के जनहित में इस मार्ग पर डीएमयू एवं ईएमयू ट्रेन का परिचालन अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- दिलदारनगर और भदौरा स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव का किया मांग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...