सीवान, मार्च 11 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक शाखा से ऋण लेकर लंबे समय तक चुकता नहीं करने पर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। नीलम पत्र पदाधिकारी सह जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार के न्यायालय में बड़हरिया थाने की पुलिस वारंट के आधार पर थाना क्षेत्र के मंशा हाता गांव के धर्मेंद्र यादव को गिरफ्तार कर प्रस्तुत की। बताया जा रहा कि धर्मेंद्र यादव ने 2019 में एग फॉर्म खोलने के नाम पर सीवान सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक से ऋण लिया, लेकिन निर्धारित समय के बाद भी ऋण की राशि जमा नहीं की। बैंक का करीब 21 लाख रुपये से अधिक बकाया होने पर जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सुजीत कुमार के आदेश पर धर्मेन्द्र यादव के विरुद्ध वारंट जारी किया गया। वारंट के आधार पर बड़हरिया थाना पुलिस गिरफ्तार क...