सीवान, मई 12 -- समीक्षा के क्रम में पाया गया कि सीवान प्रखंड को गेंहू अधिप्राप्ति के लिए 406 एमटी का संशोधित लक्ष्य दिया गया है। इसके विरुद्ध 6 किसानों से 33.10 एमटी की खरीदारी की गई है, जो लक्ष्य का 0.82 प्रतिशत है। इसमें से सभी किसानों का भुगतान कर दिया गया है। यह भी पढ़ें- बड़हरिया समेत छह प्रखंडों में संशोधित लक्ष्य के विरुद्ध अभी तक अधिप्राप्ति शुरू नहींकिसान निबंधन में वृद्धि संयुक्त निबंधक, सहयोग समितियाँ, सारण प्रमंडल, छपरा ने किसान निबंधन में वृद्धि के लिए गेंहू क्रय के लिए डोर टू डोर किसानों से संपर्क करने का निर्देश दिया। उन्होंने एक सप्ताह के अंदर अधिप्राप्ति लक्ष्य का 50 प्रतिशत प्राप्त करने का सख्त निर्देश दिया गया। वहीं, आदंर प्रखंड में गेंहू अधिप्राप्ति के लिए 290 एमटी के संशोधित लक्ष्य के विरुद्ध 15 किसानों से 87.00 एमटी ...