सीवान, फरवरी 27 -- सीवान। शहर में मारवाड़ी समाज द्वारा श्री खांटू श्याम की भव्य शोभा यात्रा शुक्रवार को निकाली गई। शोभा यात्रा में सैकड़ों महिलाओं समेत महिला-पुरुष श्रद्धालु ध्वज लेकर पदयात्रा में शामिल हुए। खाटू श्याम बाबा की झांकी के साथ अन्य देवी-देवताओं की झांकियां भी निकाली गईं। यात्रा शहर के जयप्रकाश नगर से नया बाजार, बबुनिया रोड होते हुए राधे कृष्ण मंदिर पहुंची, जहां श्रीकृष्ण की स्तुति व दर्शन के साथ समापन हुआ। सेवक मंडल ने बताया कि पैदल निशान चढ़ाने से श्याम बाबा प्रसन्न होकर मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...