सीवान, फरवरी 27 -- सीवान। शहर के सारी मोड पर स्थित एक फल के गोदाम के पीछे अचानक आग लग जाने से शहर में अपरा तफरी की स्थिति हो गई यह घटना दोपहर में हुई जिस कारण बबुनिया मोड़ स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति हो गई। जाम लग जाने से इस मार्ग पर लोगों का चलना मुश्किल हो गया वहीं आज की लपटे ऊंची उठने से पूरे शहर में लोगों को लगा कि यह आज पूरे मोहल्ले को अपनी चपेट में ले लेगी लेकिन फायर ब्रिगेड की गाड़ी सदर एसडीओ आशुतोष गुप्ता के नेतृत्व में पहुंचकर आग पर काबू पाने के लिए बचाव कार्य शुरू किया इसे जल्द ही आग पर काबू पा लिया गया इस आग लगी में कितने की क्षति हुई है इसका अनुमान लगाया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...