सीवान, अप्रैल 24 -- ( सीवान से अभिषेक उपाध्याय )। शहर के पी देवी मोड़ के समीप एक रेस्टोरेंट में अचानक लगी आग से अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।जिसने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटों ने पूरे रेस्टोरेंट को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। बाद में सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। यह भी पढ़ें- राजगंज के गोविंदाडीह में खपरैलनुमा घर में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति खाक इस घटना में रेस्टोरेंट संचालक सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि लाखों रुपये की संपत्ति का नुकसान ह...