सीवान, अप्रैल 12 -- सीवानद्। जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। शहर के प्रमुख स्थानों पर पुलिस गश्त बढ़ाई गई है और सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। त्योहार और भीड़भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से भी संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...