सीवान, जून 29 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। सूबे के मुख्यमंत्री के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक व भ्रामक टिप्पणी करने के मामले में स्थानीय पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर निवासी रुपेश तिवारी उर्फ अजीत मणि त्रिपाठी है। पुलिस ने तकनीकी व मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपित की पहचान कर इसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

जांच की प्रक्रिया पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सामाजिक सौहार्द व विधि-व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किए जाने की सूचना मिली थी। मामले का सत्यापन करते हुए नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई। अनुसंधान के दौरान पुलिस ने वीडियो की पहचान 22 जून को सीवान शहर में आयोजित एक कैंडल मार्च से जुड़ी बताई। ...