एक संवाददाता, दिसम्बर 28 -- सीवान जिले के थाना क्षेत्र के ग्यासपुर उतर टोला निवासी शिवजी यादव के पुत्र राजू यादव की शनिवार रात दियारा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, पुलिस घटना के कारणों की तलाश में जुटी है। थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने कहा कि अभी परिजनों ने कोई लिखित आवेदन नहीं दिया है, इसलिए अभी कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है। जानकारी के अनुसार राजू यादव ग्यासपुर के अलख दियरी में गेहूं के खेतों की पटवन कर रहा था। इसी बीच अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली, थाने को सूचना दी गई। पुलिस का मानना है, जहां हत्या हुई है वह इलाका यूपी के बलिया जिले के रेवती थाना क्षेत्र के अलख दियारा का है। अलख दियारा का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.