सीवान, मार्च 25 -- सीवान। जिले के बसंतपुर थाने के लहेजी गांव के पास मंगलवार की रात अपराधियों ओर पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पटना इलाज के लिए भेजवा दिया है। पुलिस मुठभेड़ में जख्मी व बड़हरिया सदरपुर निवासी रोहित शर्मा हैदराबाद ज्वेलरी लूटकांड समेत जिले में हुए कई आभूषण लूटकांडों का आरोपित है। अभी हाल ही में बसंतपुर के ज्वेलरी लूटकांड में भी पुलिस को तलाश थी। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य अपराधी तरवारा निवासी रोहित उर्फ रिशु भी जख्मी है, जिसको इलाज के लिए पटना भेजा गया है। एसपी ने बताया कि बसंतपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बसंतपुर इलाके में हथियारी के साथ घुसे हैं। इसके बाद ...