सीवान, फरवरी 26 -- सीवान, निज संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय, सीवान में 27 फरवरी को पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान 2026 के तहत क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला में सीवान, छपरा और गोपालगंज जिले के कुल 240 कार्यकर्ता भाग लेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने बताया कि तीनों जिलों के अंतर्गत आने वाले 24 विधानसभा क्षेत्रों से प्रत्येक विधानसभा से 10-10 कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में मंडल स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित कर संगठन के प्रमुख कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन महाराजगंज के सांसद जनार्दन सिंह सिकरीवाल करेंगे। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9 बजे पंजीकरण के साथ होगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.