सीवान, मई 4 -- सीवान। जिले में आई तेज आंधी- पानी व ओलावृष्टि से जिले का जन जीवन पूरी तरह से अस्त- व्यस्त हो गया है। शहर से लेकर देहात तक आंधी में कई पेड़ उखड़ गए हैं। वहीं , ओलावृष्टि से सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। ईंट का रोजगार करनेवालों को भी लाखों का नुकसान हुआ है। यह भी पढ़ें- गोंडा में आंधी-पानी से जनजीवन अस्त-व्यस्त, दिन में रात जैसा नजाराप्रभावित जन जीवन सोमवार को करीब दो बजे से अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। तेज रफ्तार हवा के साथ आई आंधी और बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। दोपहर बाद शुरू हुई तेज हवाओं के कारण कई जगहों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों पर गिर गईं, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। आंधी के दौरान कई कच्चे घरों को नुकसान पहुंचा, वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित हो गई। बाजारों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग सुरक...