सीवान, अप्रैल 9 -- (सीवान से संदीप कुमार सिंह )। हसनपुरा प्रखंड के सहुली स्थित ई- किसान भवन में तकनीकी सहायक प्रबंधक के पद पर कार्यरत सृष्टि कुमारी का शव मंगलवार को फंदे से लटकता मिला। इस घटना ने अब एक नया मोड़ ले लिया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर शव को देखा और भाई ने तीन लोगों के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। बताया गया है कि आरोपितों में नागेंद्र सिंह, सतीश कुमार व रंजन पांडेय शामिल हैं। एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर अस्पताल में मौजूद सृष्टि कुमारी के परिजन ने बताया कि वह सोमवार को वह हाजीपुर स्टेशन से मौर्य एक्सप्रेस से सीवान के लिए चली थी। सीवान पहुंचने के बाद रात के 9 बजे तक बात हुई तबतक सबकुछ सामान्य था। लेकिन, मंगलवार की सुबह जब परिज...