गुठनी, सितम्बर 8 -- बिहार के सीवान जिले में एक बार फिर अपराधियों ने दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट की कोशिश की। दरौली थाना क्षेत्र के टड़वा बाजार में मंगलवार को आभूषण दुकान को लूटने आए बदमाशों ने दुकानदार को गोली मार दी। घटना के बाद अपराधियों ने बाजार में दहशत फैलाने के लिए फायरिंग भी की। गोली लगने से दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी दिलीप वर्मा (42) टड़वा चट्टी गांव के रहने वाले हैं। घटना के बाद बाजार में अफरातफरी मच गई। हालांकि स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए दो लुटेरों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। बाद में दोनों को एक दुकान में बंद कर दिया गया।6 लुटेरों ने दुकान पर बोला धावा मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को तीन बाइक पर सवार 6 अपराधी टड़वा चट्टी स्थित नीरज ज्वेलर्स पर पहुंचे। बताया जाता है कि ...